श्रीयंत्र दो शब्दों का जोड़ है- श्री और यंत्र। स्पष्ट रूप से श्री शब्द लक्ष्मी के लिए उपयोग किया गया है। यह वेद में भी आया है अैार लक्ष्मी को ही संबोधित किया गया है। आगे चलकर देवताओं के एक विरुद के रूप में तथा देवताओं के साथ मानवों के लिए सम्मान सूचक विशेषण के रूप में भी श्री का उपयोग किया गया। यंत्र निर्माण प्राचीन है। ये धातु पत्र, भोज पत्र या मृत्तिका वेदी पर बनाए जाते रहे हैं। नृसिंहपूर्वतापनियोपनिषद् के दूसरे खंड में यंत्र बनाने के निर्देश हैं। कहा गया है इन्हें कंठ, भुजा या शिखा में पहनने से शक्ति मिलती है। इस तरह यंत्र अभिमंत्रित कर तैयार किए जाते हैं, जिसका उद्देश्य शांति, सफलता या मनोकामना को पूरा करना होता है। श्रीयंत्र लक्ष्मी का आह्वान कर तैयार किया जाता है। जिसका लक्ष्य यश, कीर्ति और संपदा के साथ सफलता प्राप्त करना बताया गया है। यह लोकप्रिय है और प्राय: वणिक श्रद्धालुओं के यहां पूजा में रखा जाता है।
हनुमान चालीसा से कौन परिचित नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान चालीसा बनी कैसी? तुलसीदास ने कहां से इसकी रचना की? दरअसल, हनुमानजी को समर्पित ये चौपाइयां उनके बचपन से जुड़ी हैं। हनुमानजी हिंदू धर्म ग्रंथों में वर्णन मिलता है कि बचपन में जब हनुमानजी ने सूर्य को मुंह में रख लिया तब सूर्य को मुक्त कराने के लिए देवराज इंद्र ने हनुमानजी पर शस्त्र से प्रहार किया। इसके बाद हनुमान जी मूर्छित हो गए थे। देवताओं ने जिन मंत्रों और हनुमानजी की विशेषताओं को बताते हुए उन्हें शक्ति प्रदान की थी, उन्हीं मंत्रों के सार को गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में वर्णित किया गया है। हनुमान चालीसा में चौपाइयां ही नहीं, बल्कि हनुमानजी के पराक्रम की विशेषताएं बताई गईं हैं। यही कारण है कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ किया जाए तो यह परम फलदायी सिद्ध होती है। वैसे, हनुमान चालीसा का वाचन मंगलवार या शनिवार को शुभ होता है। हम यहां हनुमान चालीसा की पांच चौपाइयों के बारे में बताएंगे, जिनका पाठ करने पर चमत्कारी फल मिल सकते हैं। ध्यान रहें, इनका पाठ करते समय उच्चारण की त्रुटि न करें। 1. भूत-पिशा...

Comments
Post a Comment